{"_id":"698375d02f8ebe9cce04a02a","slug":"three-sisters-who-committed-suicide-described-their-korean-attachment-in-a-true-life-diary-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 बहनों की डायरी में लिखी हर बात आई सामने: 'लो छुड़वाओगे कोरियन, हिम्मत कैसे की छोड़ने को कहने की'; खुले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 बहनों की डायरी में लिखी हर बात आई सामने: 'लो छुड़वाओगे कोरियन, हिम्मत कैसे की छोड़ने को कहने की'; खुले राज
राजू मलिक, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:15 AM IST
सार
खुदकुशी करने वाले तीनों बहनों के कमरे में पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि ''वी आर लव कोरियन लव लव लव''। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
कोरियन संस्कृति से गहरे लगाव व पारिवारिक विरोध के बीच नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली सगी बहनों के कमरे से पुलिस को एक पॉकेट डायरी मिली है। इसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
2 of 8
Ghaziabad Triple Suicide
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में दर्ज शब्दों को ट्रू लाइफ स्टोरी बताते हुए लिखा गया है कि ''वी आर लव कोरियन लव लव लव। इस डायरी में जो कुछ लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है रीड नाऊ..। लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन। कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की हमसे हमारी जान छोड़ने को कहने की। साथ ही लिखा है कि आई एम रियली सॉरी पापा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
ghaziabad suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियन और के-पॉप में बसी है हमारी जान
सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि ''पापा-मम्मी तुम नहीं जानते कि हम तुम्हें कितना चाहते थे, लेकिन तुम कोरियन और के-पाॅप जिसमें हमारी जान बसी है, उसे छुड़ाने का दबाव बनाते रहे। लो अब देख लो सुबूत, हम कोरियन एक्टर और के-पॉप ग्रुप को तुमसे ज्यादा चाहते हैं। कोरियन से प्यार करने के लिए तुम्हें हम ऑप्शन देते हैं।''
4 of 8
इसी सोसायटी में तीन किशोरियों ने की खुदकुशी
- फोटो : पीटीआई
भाई को लेकर नाराजगी
डायरी में यह भी लिखा है कि ''हम कोरियन दोस्तों से अपने भाई देवू को लीनो के नाम से ऑनलाइन मिलवाते थे। तुमने उसे बॉलीवुड जैसा बना दिया, जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते हैं। माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि जब हम देवू को लीनो भइया और दीदी को कुईना नाम से पुकारते थे तो मम्मी टीना आकर डांटती थी कि उसे अपनी तरह कोरियन मत बनाओ। इसे कुछ पढ़ना-लिखना सिखा दो। ये हमें बुरा लगता था। हम तीनों ने फैसला लिया और देवू को अपना दुश्मन बना लिया, क्योंकि तुम लोगों ने उसे हमारी तरह नहीं बनने दिया।''
शादी इंडिया के आदमी से, ऐसा कभी नहीं हो सकता
सुसाइड नोट में शादी को लेकर भी बात लिखी गई है। डायरी में लिखा है कि ''वह पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से। ऐसा कभी नहीं हो सकता।'' नोट में यह भी लिखा है कि तुम्हारी मार से बेहतर हमें मौत लगती है। इसीलिए हमने खुदकुशी कर ली...सॉरी पापा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।