सब्सक्राइब करें

UP: 'पापा आप भारतीय, हम कोरियाई, फिर किसी भारतीय से शादी कैसे?'; गाजियाबाद की तीन बहनों के सुसाइड में नया मोड़

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Feb 2026 08:20 AM IST
सार

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने खुदकुशी कर ली। रोजाना घंटों कोरियाई लवर गेम देखती थीं। पिता ने फोन छीन लिए थे। गाजियाबाद में घटी दिलाने वाली घटना ने सबको चौंका दिया है। पढ़ें इस खौफनाक कांड की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide Story Three innocent sisters suicide due to online gaming addiction
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी। यह शब्द गाजियाबाद की उन तीन मासूम बेटियों के सुसाइड नोट के हैं, जिन्होंने ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की अपनी बालकनी से कूदकर जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है। 


पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है। 
Trending Videos
Ghaziabad Triple Suicide Story Three innocent sisters suicide due to online gaming addiction
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide Story Three innocent sisters suicide due to online gaming addiction
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। 
Ghaziabad Triple Suicide Story Three innocent sisters suicide due to online gaming addiction
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल से किराये के फ्लैट पर रहता है परिवार
चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। वह पिछले तीन साल से भारत सोसायटी में किराये के फ्लैट में दो पत्नियों सुजाता व हिना और पांच बच्चों के साथ रह रहे हैं। आत्महत्या करने वाली किशोरियों में से निशिका, चेतन की पहली पत्नी सुजाता और प्राची व पाखी दूसरी पत्नी हिना की बेटियां थीं। 
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide Story Three innocent sisters suicide due to online gaming addiction
ghaziabad suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली पत्नी की बहन से की दूसरी शादी
चेतन की पहली पत्नी सुजाता से कई वर्ष तक कोई संतान नहीं हुई, तो उन्होंने सुजाता की बहन यानी अपनी साली हिना से शादी कर ली। इसके कुछ ही महीने बाद सुजाता से निशिका का जन्म हुआ। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed