{"_id":"5eea05958ebc3e42f66d767c","slug":"e-l122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने फूंका पुतला - इंंदिरापुरम के शक्तिखड में ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। चीन की कायरता पर भड़की व्यापारी एकता समिति ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने लोकल को वोकल बनाने की भी अपील की। समिति के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर सबसे पहले चीन द्वारा धोखे से मारे गए भारतीय सेना के जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद इंदिरापुरम के व्यापारियों ने चीन का सामान भविष्य में ना बेचने के लिए संकल्प लिया तथा शपथ ली की इंदिरापुरम ही नहीं, बल्कि पूरे गाजियाबाद के लोगों को चीन के सामान से दूरी बनाने की अपील की जाएगी। कहा गया कि चीन ने भारत के लगभग तीन से चार हजार उत्पादों पर अपना कब्जा कर रखा है, जबकि यह उत्पाद भारत में भी बनाए जाते हैं। परंतु चीन की कीमत कम होने के कारण लोग इनके सामान को खरीदना पसंद करते हैं। उन्होंने चीनी सामान का बहिष्कार कर लोकल को वोकल बनाने की अपील की। इस दौरान सोमदत्त त्यागी, विनीत सिंघल, साकेत गोयल, अंकुर, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। ------------------------------ सुमित कुमार