{"_id":"6a344aaf11287af74608cc68","slug":"elderly-man-injured-in-collision-with-e-rickshaw-dies-in-hospital-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20252-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। 13 जून को अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के श्रद्धा अपार्टमेंट निवासी सुरेंद्र कुमार जैन की 15 जून को उपचार के दौरान मौत हो गई। सुरेंद्र के बेटे अखिल जैन की तहरीर पर 17 जून की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में अखिल जैन ने बताया कि उनके पिता सुरेंद्र कुमार जैन 13 जून की सुबह करीब 9:30 बजे गुरुद्वारा बिजलीघर के पास सड़क किनारे खड़े होकर फल खरीद रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा ने गलत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक रिक्शा लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। लोगों की सूचना पर वह भी पहुंचे और पिता को दूसरे निजी अस्पताल में ले गए। बताया कि 15 जून को इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।