सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly man tied up and murdered with sharp weapon

Ghaziabad News: हाथ पैर बांध बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly man tied up and murdered with sharp weapon
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के उत्तरांचल सोसायटी कॉलोनी में बुजुर्ग की हाथ पैर बांध धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुधवार शाम बेटे के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस को शिकायत दी तो मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच में बुजुर्ग की हत्या धारदार हथियार से की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
Trending Videos


डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि रूप से बागपत के निरोजपुर गांव निवासी रमेश चंद शर्मा (80) अपने बेटे विकास और गौरव के साथ रहते थें। उनकी पत्नी का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। जांच में सामने आया है कि बेटे विकास की शादी के बाद ही मनमुटाव के चलते अपने घर चली गई थी। विकास ने बताया कि वह लोन कंसलटेंसी का कार्य करता है। बुधवार दोपहर दो बजे घर से वह किसी काम से निकला था और छोटा भाई गौरव भी चावड़ी बाजार गया था। विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह घर पहुंचा तो मुख्य गेट बंद था। काफी आवाज देने पर अंदर से आवाज नहीं आई तो वह पिछले दरवाजे पर पहुंचा। लेकिन दरवाजा खुला हुआ मिला। घर में अंदर जाकर देखा तो भूतल पर बने कमरे में उनके पिता जमीन पर पड़े थें और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। उनके हाथ-पैर रस्सी से बधे थे और मुंह में कपड़े ठूंस रखा था। पिता को देख कर उनकी चीख निकली तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने का संदेह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed