फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Even after 18 days, two accused in the restaurant owner's murder remain out of police reach.

Ghaziabad News: 18 दिन बाद भी रेस्तरां संचालक के दो हत्यारोपी पुलिस पकड़ से बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Even after 18 days, two accused in the restaurant owner's murder remain out of police reach.
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में रेस्तरां संचालक की हत्या के 18 दिन बाद भी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से अभी बाहर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है, लेकिन हर बार आरोपी चकमा दे जाते हैं। हत्याकांड के मुख्यारोपी विजय शर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। भागे हुए दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में रेस्तरां संचालक अमित सैनी का शव इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में 22 जुलाई को गाड़ी में मिला था। मृतक के प्रतिद्वंदी व बचपन के दोस्त विजय शर्मा ने ही पुलिस को सूचना देकर बदमाशों के गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद विजय ने अपने दो साथियों विनय और सागर के साथ हत्या करना कबूला किया था। घटना वाली रात ही पुलिस ने विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साझेदार विनय और रेस्तराकर्मी सागर को 18 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश भी दे रही हैं, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed