फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Traffic Police issued advisory for NH-9 and Ghazipur border due to rain, Kanwar Yatra office hours

दिल्ली-एनसीआर जाम से बेहाल!: खोड़ा अंडरपास और NH-9 पर भारी जाम, यूपी गेट से नोएडा गोल चक्कर तक रेंगते रहे वाहन

Tue, 11 Aug 2026 01:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Delhi-NCR Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कांवड़ यात्रियों की आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गया। यूपी गेट और एनएच-9 पर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की बड़ी संख्या ने जाम बढ़ा दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad Traffic Police issued advisory for NH-9 and Ghazipur border due to rain, Kanwar Yatra office hours
यूपी गेट पर ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज मंगलवार सुबह के बारिश हो रही है। वहीं इसके साथ ही कांवड़ यात्रियों की आवाजाही ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। सावन शिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की बड़ी संख्या ने जाम बढ़ा दिया।

विज्ञापन

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारी जाम
दिल्ली के यूपी गेट पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। दिल्ली की ओर जाने वाली तीनों लेन पर ट्रैफिक रेंगरेंग कर चल रहा है। अचानक शुरू हुई बारिश और कांवड़ यात्रा की दोहरी मार से मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। एक तरफ कांवड़ यात्रा और दूसरी तरफ ऑफिस जााने के समय पर बारिश होने से लोगों को देरी का सामना करना पड़ा। यूपी गेट पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस तैनात है, जो व्यवस्था को संभाले हुए है। 
 


एनएच-9 पर ट्रैफिक की स्थिति
दिल्ली की सीमा के भीतर एनएच-09 गाजीपुर सीमा (यूपी गेट) पर यातायात बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस धीमी गति के कारण क्षेत्र में भारी यातायात दबाव बन गया है। गाजियाबाद यातायात पुलिस स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा यातायात का प्रबंधन किया जा रहा है ताकि सुचारु आवाजाही सुनिश्चित हो सके। यात्रियों को इस मार्ग पर देरी का सामना करना पड़ रहा है। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस टाइम पर बढ़ा दबाव
जाम दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस के गाजियाबाद में यूपी गेट, खोड़ा अंडरपास, और नोएडा 62 गोल चक्कर तक पहुंच गया है। कॉरिडोर समेत सर्विस मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। जीटी रोड पहले से ही कांवड़ यातायात के कारण दबाव में था। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। यूपी गेट और एनएच-9 पर ट्रैफिक को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
 
 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी के अनुसार, 11 अगस्त को कई मुख्य रास्तों पर भारी दबाव की आशंका थी। सावन शिवरात्रि के कारण बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। इससे सड़कों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है और यातायात बेहाल है। लोगों को घर से निकलने से पहले संबंधित मार्गों की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed