{"_id":"6a7a201c653be7e69e0e18b7","slug":"vehicles-grind-to-a-halt-on-gt-road-commuters-stuck-in-traffic-jam-for-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22547-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीटी रोड पर थमे वाहनों के पहिए, घंटों जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीटी रोड पर थमे वाहनों के पहिए, घंटों जाम में फंसे लोग
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कीये गये डायवर्जन के कारण साहिबाबाद गांव से मोहन नगर जाने वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। डाक कांवड़ियों की आवक सोमवार शाम को बढ़ गई ऐसे में मोहन नगर जीटी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए, लोग घंटों जाम में फंसे रहे। मोहन नगर और वजीराबाद रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शाम को घंटों लोग जाम से जूझते रहे।
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार दोपहर से डाक कांवड़, झांकियों जैसी सजी कांवड़ गाजियाबाद पहुंचने लगी है। शाम होते-होते कांवड़ियों की बड़ी संख्या जीटी रोड से गुजरने लगी। दूसरी तरफ कार्यदिवस होने की वजह से शाम में सभी दफ्तरों की छुट्टी के बाद सड़क पर वाहनों का भी दवाब बढ़ गया। डाक कांवड़ को निकालने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोक दिया, इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मोहन नगर से मेरठ रोड तक पहुंचने में लोग को एक से डेढ़ घंटे लग गए। उधर, वजीराबाद रोड पर भी कांवड़ यात्रा के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करन गेट पुलिस चौकी से भोपुरा तिराहे तक का सफर तय करने में लोगों को काफी समय लगा। मुख्य रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करते नजर आए जिसकी वजह से कई अंदरूनी सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही।