सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family of Dalit Youth Receives Financial Assistance of Five Lakhs Following Murder

Ghaziabad News: हत्या के बाद दलित युवक के परिजनों को मिली पांच लाख की आर्थिक मदद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Family of Dalit Youth Receives Financial Assistance of Five Lakhs Following Murder
विज्ञापन
लोनी। बाग राणप गांव निवासी दलित युवक सोनू जाटव (32) की हत्या के बाद उनके परिवार वालों को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। 3 मई को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और एसडीएम दीपक कुमार ने पीड़ित परिवार को चेक दिया। परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
Trending Videos


25 अप्रैल को सोनू जाटव कंचन पार्क काॅलोनी में साथियों के साथ गोदाम पर गया था। पड़ोस में रहने वाले जाहिद ने अपने बेटे आमिर उर्फ सोनू, शाहरुख व अन्य के साथ मिलकर मकान कब्जाने के शक में गोदाम के पास खड़े सोनू की लाठी डंडे से पिटाई कर दी थी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते इलाज में देरी हुई। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोनी विधायक ने 28 अप्रैल को सोनू के पिता चरण सिंह व पत्नी के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर घटना की जानकारी दी थी। विधायक ने परिजन को दस लाख रुपये और दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए परिवार को पेंशन, आवास तथा अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाए जाने की बात कही है। इस दौरान वार्ड सभासद अर्जुन नागर, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, समेत दलित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed