फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   father lodges kidnapping FIR 14-year-old girl goes missing under suspicious circumstances in Wave City

कहां लापता हो गई किशोरी?: सिर दर्द कहकर घर के लिए निकली, थाने पहुंच पिता ने कहा- बेटी का अपहरण हो गया

Mon, 03 Aug 2026 07:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

गाजियाबाद के वेवसिटी में एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसके पिता ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
father lodges kidnapping FIR 14-year-old girl goes missing under suspicious circumstances in Wave City
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई तस्वीर

विस्तार

वेवसिटी क्षेत्रांतर्गत में एक किशोरी से लापता होने की खबर सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों से सिर दर्द कहकर झुग्गी पर किशोरी गई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता किरपाल निवासी बुद्ध बाजार महरौली वेवसिटी वीवीआईपी सोसाइटी पार्क टाउन में मजदूरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 31 जुलाई को उनके साथ मजदूरी करने आदित्य वर्ल्ड सिटी गई थी। शाम करीब 6 बजे उसने सिर दर्द होने की बात कहकर झुग्गी पर जाने की बात कही, शाम को जब वे काम के बाद झुग्गी पर पहुंचे तो किशोरी वहां नहीं मिली। 
विज्ञापन


परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश किया। लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना वेवसिटी में पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराकर बेटी की तलाश कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। किशोरी की तलाश के लिए सम्भावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed