फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin

अनोखी कांवड़: नातियों ने की नानी की इच्छा पूरी, हरिद्वार से कांवड़ में लेकर निकले; महिलाओं में दिख रहा क्रेज

Mon, 03 Aug 2026 05:43 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 05:43 PM IST
सार

Kanwar Yatra in up: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों का कारवां लौट रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों कांवड़ियों के 'बम-बम भोले' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन
Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का कारवां लगातार पाइपलाइन मार्ग से गुजर रहा है। इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लंबी पैदल यात्रा की थकान और दर्द भी आस्था के आगे फीका पड़ जाता  है। कई महिलाओं ने कहा कि वे किसी विशेष मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि शिवभक्ति का अनुभव लेने पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकली हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के फिरोजपुर की ममता ने बताया कि वह अपने देवर सरजीत समेत छह सदस्यीय जत्थे के साथ 27 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर रवाना हुई थीं। पहली बार कांवड़ यात्रा करने का अनुभव उनके लिए यादगार बन गया है। उन्होंने कहा कि पैरों में दर्द जरूर होता है, लेकिन भोलेनाथ की भक्ति सारी थकान भुला देती है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर की तीजा देवी ने बताया कि उनके जत्थे ने 26 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। उन्होंने कहा कि रास्ते में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन श्रद्धा उन्हें सहने की शक्ति देती है। लोग अक्सर पूछते हैं कि इतनी लंबी पैदल यात्रा कैसे पूरी कर पाओगी, उत्तर में वह सिर्फ इतना कहती हैं कि भोले बाबा मंजिल तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के वजीराबाद की अंजू ने बताया कि परिवार के साथ पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। परिवार के अन्य सदस्य पहले से कांवड़ लाते रहे हैं। इस बार उन्होंने भी साथ चलने का फैसला किया। उनकी एक ही प्रार्थना है कि यात्रा सकुशल पूरी हो जाए।

Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin
मुरादनगर कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजा पाइपलाइन मार्ग
रविवार को पाइपलाइन मार्ग और दिल्ली-मेरठ मार्ग शिवभक्तों से गुलजार रहे। हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों कांवड़ियों के 'बम-बम भोले' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। राजस्थान और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के कांवड़िये लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। सुबह से देर रात तक पाइपलाइन रोड पर कांवड़ियों की लंबी कतारें दिखाई दीं। सेवा शिविर में रुके घनश्याम, छोटेलाल, भीम यादव और तुलाराम ने बताया कि यह उनकी आठवीं कांवड़ यात्रा है। वे 28 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर चले थे।

Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin
मुरादनगर कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सेवा शिविर और भंडारे का शुभारंभ
शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से रविवार को श्री धूम सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में पाइपलाइन रोड स्थित भादौली गांव गेट के पास विशाल कांवड़ सेवा शिविर व भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिन-रात शिवभक्तों की सेवा की जाएगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान असुविधा न हो।

Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin
मुरादनगर कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

नातियों ने पूरी की नानी की कांवड़ इच्छा
नोएडा के चार युवकों ने अपनी 75 वर्षीय नानी रूपा देवी की कांवड़ लाने की इच्छा पूरी की है। स्वास्थ्य कारणों से नानी स्वयं कांवड़ नहीं ला सकीं, इसलिए नाती उन्हें पालकी में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं। हिमांशु चौहान और उनके भाइयों ने यह संकल्प लिया। 19 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू हुई। कांवड़ में नानी रूपा देवी पालकी में विराजमान हैं। रविवार शाम मोदीनगर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। रूपा देवी ने कहा कि नातियों ने उनके मन की इच्छा पूरी कर दी। 10 अगस्त तक नोएडा पहुंचकर गंगाजल अर्पित किया जाएगा। 

Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin
जिम थीम कांवड़ लेकर जा रहे दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

एबीवीपी पांच से 12 अगस्त तक लगाएगी शिविर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पांच से 12 अगस्त तक कांवड़ सेवा शिविरों का संचालन करेगी। यह निर्णय रविवार को विद्या भारती कार्यालय नेहरू नगर में हुई सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत की बैठक में लिया गया। राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन उपाध्याय और प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने बैठक का शुभारंभ किया। सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में उचित स्थान चिह्नित कर शिविर लगाने का आग्रह किया गया। सिद्धार्थ स्वामी ने चिकित्सा, भोजन, विश्राम, जल और स्वच्छता जैसी सेवाओं पर जोर दिया। सचिन उपाध्याय ने मुख्य कांवड़ मार्गों पर एक से अधिक शिविर लगाने की योजना बताई। 

Grandsons fulfilled their 75 year grandmother wish to undertake Kanwar Yatra by carrying her in palanquin
भगवा कपड़ों के लगे स्टॉल - फोटो : संवाद

बाजार में बुलडोजर व योगी टी-शर्ट का क्रेज
सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते टीएचए का बाजार भगवा रंग में रंग गया है। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर की तस्वीरों वाली टी-शर्ट की मांग सबसे अधिक है। युवा कांवड़िये इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। पारंपरिक बम-बम भोले और शिव परिवार के साथ संयुक्त प्रिंट वाली टी-शर्ट भी बिक रही हैं। जय श्री महाकाल, हर-हर महादेव लिखी टी-शर्ट भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदार पवन ने बताया कि कांवड़िया ड्रेस 150 से 250 रुपये में मिल रही है। भगवा और तिरंगा झंडे 50 से 100 रुपये में उपलब्ध हैं। भोलेनाथ के गमछे, रुद्राक्ष की मालाएं और पूजन सामग्री की भी अच्छी बिक्री हो रही है। व्यापारियों को यात्रा के चरम पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed