फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Schools closed in Ghaziabad DM issues instructions due to Kanwar Yatra

गाजियाबाद में स्कूल बंद: कांवड़ यात्रा के चलते डीएम ने जारी किए निर्देश, जानें कल से कब तक लागू रहेगा आदेश

Mon, 03 Aug 2026 03:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 03 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के चलते जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह छात्रों की सुरक्षा के लिए है।

विज्ञापन
Schools closed in Ghaziabad DM issues instructions due to Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद जनपद में सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने यह निर्देश दिए हैं। 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल (नर्सरी से 12वीं तक) बंद रहेंगे। महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थाएं भी इस अवधि में बंद रहेंगी। हालांकि, जिन संस्थाओं में पूर्व घोषित परीक्षा कार्यक्रम है, वे खुले रहेंगे। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आवाजाही होती है। ऐसे में छात्रों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यहां पढ़ें पूरा आदेश-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed