सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at the Crossing Republic roundabout in Ghaziabad

Ghaziabad Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 21 Apr 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

Fire breaks out at the Crossing Republic roundabout in Ghaziabad
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गईं। जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी आप पर एक घंटे बाद काबू पाया गया। गनीमत रही कि सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुकानों की आग पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया ही था कि करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अजनारा ग्रीन सोसाइटी के 22 मंजिल पर स्थित बंद फ्लैट में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed