{"_id":"6a6e526414148b78a4053384","slug":"five-minors-accused-of-barging-into-a-couples-home-and-assaulting-them-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22137-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दंपती के घर में घुसकर पांच नाबालिगों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दंपती के घर में घुसकर पांच नाबालिगों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा। थानाक्षेत्र में एक महिला ने पांच नाबालिगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि पांच नाबालिग लड़के 30 जुलाई की शाम उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनसे व पति से मारपीट कर दी। वहीं, एक नाबालिग ने अपनी महिला मित्र से छेड़छाड़ करने का आरोप महिला के पति पर लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह और उसके पति बच्चों को नृत्य सिखाते हैं। 30 जुलाई की रात करीब 9ः30 बजे अचानक पांच नाबालिग लड़के उनके घर में घुसे और मारपीट करने लगे। जब उनके बुजुर्ग माता-पिता बचाव करने पहुंचे तब आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हुए और किसी तरह आरोपी एक लड़के को कमरे में बंद कर उसे पुलिस को सौंप दिया। महिला का आरोप है कि किशोर ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले। वहीं, पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग ने महिला के पति पर नृत्य सिखाते समय उसकी महिला मित्र से छेड़छाड़ की थी। महिला मित्र ने जब यह बात उसे बताई तब वह अपने दोस्तों के साथ महिला से उसके पति की शिकायत करने पहुंचा था, लेकिन उसके पति ने कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा। पुलिस के अनुसार किशोर की आंख के पास व चेहरे पर अन्य जगह भी चोट के निशान हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नृत्य शिक्षक दंपति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।