फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves made the car stop by claiming a tyre was punctured, then made off with the bag.

Ghaziabad News: पंक्चर बताकर रुकवाई कार, बैग ले उड़े चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves made the car stop by claiming a tyre was punctured, then made off with the bag.
कौशांबी। लिंकरोड थानाक्षेत्र के चंद्र नगर निवासी मनोज कुमार पंत की कार को दो बाइक सवारों ने पंक्चर की बात कहकर कौशांबी क्षेत्र में रुकवाया। इसके बाद मौका मिलते ही कार में रखा सामान से भरा बैग चोरी कर ले गए। मामला 30 जुलाई का है, पुलिस ने एक अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में मनोज ने बताया कि वह कार्यालय से घर जा रहे थे और रास्ते में दो बाइक सवारों ने कार में पंक्चर बताया। उन्होंने कार रोकी और जांच की तो टायर पंक्चर नहीं मिला। उसी दौरान बाइक सवार उनकी कार से बैग चुराकर भाग गए। बैग में लैपटॉप, दो-तीन बैंक की पासबुक, निजी जानकारी लिखी एक डायरी और पहचान व बैंक संबंधी कई निजी दस्तावेज रखे थे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, टीम उन्हें ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed