सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gas agency posted a notice for home delivery, consumers created a ruckus

Ghaziabad News: गैस एजेंसी ने होम डिलीवरी का नोटिस किया चस्पा, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gas agency posted a notice for home delivery, consumers created a ruckus
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के शाहजहांपुर मार्ग स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी की ओर से सिलिंडर की होम डिलीवरी का नोटिस चस्पा किया गया। मगर न सिलिंडर की होम डिलीवरी मिली और न गोदाम से सिलिंडर मिला। पुलिस ने लोगों को समाधान का भरोसा देकर शांत कराया।
Trending Videos

गैस सिलिंडर की किल्लत का सामना कर रहे उपभोक्ता मंगलवार सुबह छह बजे से शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी कर्मचारियों ने करीब आठ बजे सिलिंडरों की होम डिलीवरी का नोटिस गोदाम पर चस्पा कर उन्हें घर जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उपभोक्ताओं और गोदाम कर्मचारियों में नोकझोक हुई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें टरकाने के लिए नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed