सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gas shortage threatens textile industry

Ghaziabad News: गैस की किल्लत से कपड़ा उद्योग पर संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage threatens textile industry
विज्ञापन
गाजियाबाद। व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत से कपड़ा उद्योग पर संकट गहराने लगा है। गैस न मिलने के कारण कपड़ों की रंगाई के काम पर असर पड़ने लगा है। उद्यमियों के अनुसार करीब 200 इकाइयां हैं, जो जींस, शूट समेत तमाम कपड़ों पर रंग चढ़ाने का कार्य करती हैं।
Trending Videos


जिले में कपड़ा प्रमुख उद्योगों में से है। यहां कपड़ों की कटाई, बुनाई, छपाई और रंगाई तक का कई चरणों में कार्य होता है। उद्यमी सूर्यवली ने बताया कि कपड़ों की सिलाई के बाद इन पर डाइंग और रंगाई का कार्य किया जाता है, लेकिन सिलिंडर न मिलने के रंगाई और डाइंग में समस्या आ रही है। होली के बाद से अचानक से ही आपूर्ति बाधित हो गई है। इसकी वजह से ईद की तैयारियों और पुराने आर्डरों को पूरा कर पाना मुश्किल हो गया है। वहीं, उद्यमी राकेश चंदेल ने बताया कि महंगे दामों पर सिलिंडर मंगाना पड़ रहा है। इस वजह से रंगाई का कार्य भी महंगा पड़ रहा है। बताया कि दिल्ली के करोल बाग, सरोजनी नगर आदि स्थानों से जींसों की रंगाई का कार्य आता है। प्रतिदिन 15 से 20 हजार जींस की रंगाई और डाइंग का कार्य किया जाता था, लेकिन संसाधनों का अभाव और महंगाई की वजह से पुराने आर्डरों को पूरा करने में घाटा उठाना पड़ रहा है। कहा कि यूं मान लो कि जेब से ही इस बार सब देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed