{"_id":"6a6e4b7a0de543b8430fcd4f","slug":"gda-to-construct-a-new-drain-alongside-the-ham-tum-road-construction-to-begin-soon-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-944575-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हम-तुम रोड के साथ नया नाला भी बनाएगा जीडीए, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हम-तुम रोड के साथ नया नाला भी बनाएगा जीडीए, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। लंबे समय से अधर में लटका हम-तुम रोड निर्माण अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण में सबसे बड़ी बाधा बनी जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नया नाला बनाने का फैसला किया है। करीब पांच किमी लंबा यह नाला प्राधिकरण की 45 मीटर रोड के नाले से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सड़क परियोजना पर भी काम शुरू हो सकेगा।
नगर निगम ने पहले ही नाले का निर्माण कराया था, लेकिन बीच में आने वाले एक भूखंड को लेकर मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण उसे मेरठ रोड के मुख्य नाले से नहीं जोड़ा जा सका। इसका खामियाजा आसपास की सोसायटियों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गंदा पानी खेतों में बह रहा है, जिससे किसानों ने सड़क निर्माण से पहले जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी। इसी वजह से टेंडर होने और बजट स्वीकृत होने के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
जीडीए के मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि हम-तुम रोड को 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मौजूदा नाले के रास्ते में आ रही बाधाओं के कारण वैकल्पिक मार्ग से नया नाला बनाना ही व्यावहारिक समाधान है। नया नाला तैयार होते ही सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। नाला और सड़क निर्माण में करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
-- --
चार किलोमीटर के रास्ते पर रोजाना हजारों लोगों की परेशानी
हम-तुम रोड से सात आवासीय सोसायटियों, आसपास के कई गांवों और विभिन्न स्कूलों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। खराब सड़क की वजह से यहां कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। जीडीए अधिकारियों के अनुसार, नाला निर्माण के साथ किसानों से सहमति लेकर आवश्यक भूमि के बैनामे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, ताकि परियोजना में आगे कोई बाधा न आए। नाला निर्माण के बाद 10 महीने के भीतर सड़क का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।