फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA to take loan for elevated road construction; proposal to be placed before the board

Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए कर्ज लेगा जीडीए, बोर्ड में जाएगा प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
GDA to take loan for elevated road construction; proposal to be placed before the board
गाजियाबाद। घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच चार लेन के एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए जीडीए कर्ज लेगा। करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। 21 अगस्त को होने वाली जीडीए बोर्ड की बैठक में लोन लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही एयरोसिटी के लिए जमीन जुटाने को प्रशासनिक स्वीकृति देने का प्रस्ताव भी बोर्ड के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच एलिवेटेड रोड बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। शहर के बीच से गुजर रही जीटी रोड के किनारे घनी आबादी और बाजार होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इस मार्ग पर शहर के स्थानीय यातायात के साथ दिल्ली, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर से आने-जाने वाला यातायात भी गुजरता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अर्बन चैलेंज फंड से एलिवेटेड रोड के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की कवायद तेज हुई है। जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने बताया कि शहर के विकास से जुड़ी प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को गति देने के लिए बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। इन पर काम चल रहा है। हरनंदीपुरम टाउनशिप के पहले फेज का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घंटाघर से भाटिया मोड़ के बीच एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए लोन लेने का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

-----
एलिवेटेड रोड बनने से जाम से मिलेगी राहत
एलिवेटेड रोड बनने के बाद जीटी रोड पर यातायात का दबाव कम होने और शहर में जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली, बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक तेज मार्ग मिल सकेगा। जीटी रोड के किनारे स्थित बाजारों और आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed