फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed

UP: बच्ची चीखी तो विनय ने किया था पाइप से वार, इसलिए लाश को बेसमेंट में फेंका; दरिंदगी और कत्ल में नया खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 08:20 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Jul 2026 08:20 AM IST
सार

गाजियाबाद में अपहरण, हैवानियत और कत्ल के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी विनय ने सिर में लोहे का पाइप मारकर मासूम की हत्या की थी। सातवीं फेल आरोपी आधार कार्ड दिखाकर गुमराह करता रहा। पुलिस ने खून से सने कपड़े, पाइप, चप्पल और बाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed
Ghaziabad Child Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपियों ने उस रात बेरहमी की हदें पार कर दीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के चीखने पर गेट पर खड़े विनय ने पास में रखा लोहे का पाइप उठाकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया।
विज्ञापन


सिर फटते ही उसने दूसरे आरोपी शहाबुद्दीन के साथ मिलकर अचेत बच्ची को लिफ्ट के खाली शाफ्ट (लिफ्ट लगाने के लिए छोड़ा गया स्थान) से बेसमेंट में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।
विज्ञापन


डीसीपी के अनुसार, आरोपियों को मालूम था कि शाफ्ट के नीचे बेसमेंट के तीसरे तल पर पानी भरा है। उन्हें उम्मीद थी कि शव पानी में डूब जाएगा और घटना का पता देर से चलेगा। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि वारदात के बाद विनय अपनी झुग्गी में पहुंचा और भागने की नीयत से आधार कार्ड व कुछ रुपये जेब में रख लिए। इसी दौरान बच्ची के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल - फोटो : पीटीआई
पुलिस के सामने उसने अपना आधार कार्ड सौंपा, जिसमें जन्म का वर्ष 2008 दर्ज था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे नाबालिग मानते हुए मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन जांच में वह बालिग निकला। पुलिस के अनुसार, विनय सातवीं फेल है। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपियों के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची और दोनों आरोपियों के खून से सने कपड़े, घटनास्थल से बरामद लोहे का पाइप, बच्ची की चप्पल, टूटे बाल समेत अन्य साक्ष्य फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। दोनों आरोपियों का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है।
 

Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : पीटीआई
फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी अपील
डीसीपी ने बताया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए अपील की जाएगी। पुलिस ने घटना से जुड़े लगभग सभी अहम साक्ष्य जुटा लिए हैं। इनमें सीसीटीवी फुटेज, दुकानदारों व स्थानीय लोगों के बयान, खून से सने कपड़े, लोहे का पाइप, बच्ची की चप्पल और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल हैं। पुलिस एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

सुरक्षाकर्मी ने बनाया वीडियो, वायरल
वारदात के बाद दोनों आरोपी अपनी-अपनी झुग्गियों में लौट गए, लेकिन बच्ची की तलाश कर रहे परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। कई लोगों ने उन्हें बच्ची को पहले चिप्स व कोल्ड ड्रिंक दिलाकर अपने साथ ले जाते भी देखा था।

हंगामे की सूचना पर पहुंचे एक सुरक्षाकर्मी ने मौके का वीडियो बना लिया, जिसमें दोनों आरोपी लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। उसने यह वीडियो कंपनी के ग्रुप और परिचितों के बीच साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात - फोटो : पीटीआई
हर ओर संघर्ष के संकेत
मॉल के तीसरे तल पर जिस कमरे में बच्ची के साथ दरिंदगी की गई, वहां दीवारों पर कई जगह खून के छींटे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्ची ने आरोपियों का विरोध किया और इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। कमरे से कुछ दूरी पर लिफ्ट से छोड़ी गई खाली जगह में सरिये निकले हुए थे। आरोपियों ने पाइप से सिर पर वार कर बच्ची की हत्या की और शव को वहां से नीचे फेंक दिया, जो बेसमेंट-3 में मिला।
 

बीयर की खाली केन और गिलास मिले
निर्माणाधीन मॉल के कई हिस्सों में बीयर की खाली केन और गिलास पड़े मिले। वहां काम करने वाले मजदूरों का आरोप है कि रात में काम बंद होने के बाद असामाजिक तत्व परिसर में आ जाते हैं और शराब पीते हैं। उनका आरोप है कि यह सब सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में होता है। मजदूरों ने बताया कि शिकायत इसलिए नहीं कर पाते, क्योंकि डर रहता है कि ठेकेदार काम से हटा देगा। मजबूरी में वे सब कुछ देखते हुए भी चुप रहने के लिए विवश हैं।

 

Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed
निर्माणाधीन मॉल में शर्मनाक वारदात, घटनास्थल पर पुलिस और अन्य - फोटो : पीटीआई
यह था पूरा मामला
गाजियाबाद के नंदग्राम में सात वर्षीय बच्ची की दरिंदगी के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दो आरोपी मासूम की चिप्स व कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल में ले गए। वहां तीसरी मंजिल पर दुष्कर्म किया, फिर राज खुलने के डर से हत्या कर नीचे फेंक दिया। बच्ची का लहूलुहान शव मॉल के तीसरे बेसमेंट में मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


 

आरोपियों में एक बिहार के अररिया का शहाबुद्दीन है, जबकि दूसरा आरोपी विनय है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया, बिहार के नालंदा का परिवार यहां रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। 

दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली, तो थाने में सूचना दी। बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। 

 

परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी अपनी झुग्गी में पहुंच गए थे। उन्हें वहीं से पकड़ा गया। 

Ghaziabad Child Murder and Brutal Assault Case Vinay attacked girl with an iron pipe after she screamed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह मंजिल नीचे गिरा शव
इमारत में चार तल भूमि से ऊपर और तीन भूमि से नीचे बनाए जा रहे हैं। मासूम का शव सबसे निचले तल यानी छह मंजिल नीचे आकर गिरा था।

 

कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले का एक परिवार यहां झुग्गी में रहकर मजदूरी करता है। इन दिनों परिवार झुग्गी से कुछ दूर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहा है। शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी बेटी लापता हो गई। दो घंटे तक तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने नंदग्राम थाने में सूचना दी।
 

इसके बाद बच्ची के परिजन व अन्य मजदूर उसे तलाशते हुए निर्माणाधीन मॉल में पहुंचे। वहां रात करीब साढ़े 12 बजे बेसमेंट के तीसरे तल पर सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव मिला। शव पर केवल टॉप था, स्कर्ट गायब थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चार युवकों पर बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया।

 
 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें झुग्गी में रहने वाले दो युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिए। बच्ची के हाथ में चिप्स का पैकेट और युवकों के हाथ में शराब व कोल्ड ड्रिंक थी। 

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, बच्ची के कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed