फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Water crisis in Aastha Society for 15 days; residents distressed.

Ghaziabad News: आस्था सोसायटी में 15 दिनों से पानी का संकट, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in Aastha Society for 15 days; residents distressed.
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक स्थित आस्था सोसायटी के निवासी 15 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार बाधित जलापूर्ति के कारण लोगों को पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। आस्था वेलफेयर के अध्यक्ष बीके गोस्वामी ने बताया कि तीन बिल्डिंग हैं, इनमें करीब 250 से अधिक लोग रहते हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं, टैंकर की भी मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि हर बार अधिकारियों से शिकायत करने पर वह कभी पानी की टंकी नहीं भर पाने, कभी बिजली आपूर्ति बाधित होने और कभी कम प्रेशर का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, जलकल विभाग जीएम केपी आनंद ने बताया कि टीम को भेजकर निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed