{"_id":"6a55491f71002489fa082759","slug":"transformer-fault-in-shalimar-garden-fire-breaks-out-on-a-pole-in-dlf-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21335-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, डीएलएफ में खंबे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, डीएलएफ में खंबे में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। रात में बिजली कटौती ने लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। रविवार रात शालीमार गार्डन में ट्रांसफार्मर में आग लगने से आठ घंटे और डीएलएफ कॉलोनी में पोल में आग लगने से तीन घंटे की कटौती हुई। सुबह कटौती की वजह से लोगों पानी के लिए भी परेशानी हुई। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रातभर कटौती का सिलसिला चला। लोगों ने जब बार-बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत की और जवाब नहीं मिला तो निवासी बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में रविवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह तक बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लोग गर्मी में रातभर अधिकारियों को फोन करके बिजली का अपडेट लेते रहे। अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो लोग बिजली घर पर पहुंचे और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद लोगों को जल्द ही आपूर्ति सुचारू होने का आश्वासन दिया गया। वहीं सोमवार सुबह भी बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
शालीमार गार्डन के विक्रम एंक्लेव में रविवार रात दो बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। निवासी जुगल किशोर ने बताया कि शालीमार गार्डन मेन पानी कि टंकी पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर खराब होने से जवाहर पार्क का कुछ क्षेत्र और विक्रम एन्क्लेव में आपूर्ति बंद रही। इससे सुबह के समय घरों में पानी भी नहीं भरा गया और लोगों को काम पर जाने में भी देरी हुई। वहीं डीएलएफ कालोनी में रविवार रात खंभे में आग लगने से तार जल गए। करीब दो घंटे तक बिजली कटौती इसके चलते रही। साथ ही वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और इंदिरापुरम में भी ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम, जोन तीन मुख्य अभियंता बृजेश कुमार का कहना है कि कई इलाकों में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर और पोल में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य कराने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।