{"_id":"698cd40f71d7643fac057ae6","slug":"ghaziabad-remains-the-most-polluted-city-for-the-third-time-in-11-days-with-an-aqi-of-384-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15588-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 11 दिन में तीसरी बार पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई रहा 384","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 11 दिन में तीसरी बार पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई रहा 384
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। चौबीस घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 59 अंकों की बढ़ोतरी के साथ सोमवार को गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को ही गाजियाबाद का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया था।
फरवरी के 11 दिनों में यह तीसरी बार है जब गाजियाबाद देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। इससे पूर्व तीन फरवरी को 337 एक्यूआई के साथ देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा था। वहीं, चार फरवरी को 363 एक्यूआई के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा था। इसके बाद से एक्यूआई में उतार-चढ़ाव होता रहा लेकिन बुधवार को अचानक वायु गुणवत्ता सूचकांक में अत्यधिक वृद्धि हुई। हवा ऑरेंज जोन में रही। शहर का लोनी स्टेशन बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया यहां का एक्यूआई 412 रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बुधवार को हवा की रफ्तार कम रही, इसकी वजह से एक्यूआई प्रभावित हुआ।
Trending Videos