सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman and child injured in collision with unknown vehicle

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला व बच्चा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman and child injured in collision with unknown vehicle
विज्ञापन
कौशांबी। खोड़ा थानाक्षेत्र के नवनीत विहार निवासी अंजली कुमारी और उन्हीं के पड़ोस में रहने वाला सौरभ कौशांबी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए। हादसा चार फरवरी की दोपहर हुआ। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने 10 फरवरी की रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
Trending Videos


दर्ज मामले में अंजली ने बताया कि चार फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे वह कौशांबी के भोवापुर से अपने घर जा रही थीं। तभी आनंद विहार की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह उनका पड़ोसी बच्चा सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर है। निजी अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में कुछ सुधार होने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। वाहन को ट्रेस कर जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed