{"_id":"698d789e890df8d086049670","slug":"video-fire-broke-out-at-house-of-bjp-leader-mansingh-goswami-in-shalimar-garden-in-ghaziabad-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: भाजपा नेता के घर देर रात आग और धमाके, केमिकल डालकर आग लगाने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: भाजपा नेता के घर देर रात आग और धमाके, केमिकल डालकर आग लगाने का शक
गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित डीएलएफ कॉलोनी निवासी भाजपा नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंग गोस्वामी के घर बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग के साथ तेज धमाके भी हुए। आग की लपटें तेज होने की वजह से परिवार बाहर नहीं निकल पाया। लोगों की मदद से पड़ोस के मकान में जाकर भाजपा नेता व उनका परिवार बाहर निकले। इसके बाद लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां गली में वाहन खड़े होने की वजह से मौके तक नहीं पहुंच पाईं। हौज पाइप डालकर टीम ने आग पर काबू पाया।
भाजपा नेता ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है। दो दिन पहले ही उन्होंने दो चोर पकड़कर पुलिस को सौंपा था। बताया कि किसी व्यक्ति ने केमिकल डालकर घर में आग लगाई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आग हादसे की जांच की जा रही है। वहीं एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तब उसे ट्रेस कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।