{"_id":"698d79d98da70a62780858dc","slug":"pinky-choudhary-of-hindu-raksha-dal-released-video-regarding-deepak-in-kotdwar-case-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार कूच का ऐलान: पिंकी चौधरी ने वीडियो किया जारी, कहा- देवभूमि में ऐसे 'दानवों' का रहना उचित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार कूच का ऐलान: पिंकी चौधरी ने वीडियो किया जारी, कहा- देवभूमि में ऐसे 'दानवों' का रहना उचित नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर कोटद्वार जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ वहां पहुंचेंगे।
पिंकी चौधरी का दीपक पर बयान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद में एक बार फिर पिंकी चौधरी ने विवादित एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कहते हुए दिख रहे है कि संगठन के कार्यकर्ता कोटद्वार में इकट्ठा होंगे। जहां वह मोहम्मद दीपक की जिम पर जाएंगे। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कोटद्वार जाने की घोषणा की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'कल दोपहर तीन बजे हिंदू रक्षा दल के सभी योद्धा पूरी ताकत के साथ कोटद्वार पहुंच रहे हैं।'
Trending Videos
पिंकी चौधरी ने कहा कि कोटद्वार में वे दीपक को बताएंगे कि किस तरह विशेष वर्ग को समर्थन करके वह हमारे हिंदू भाइयों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोटद्वार देवभूमि है और देवभूमि में ऐसे दानवों का रहना उचित नहीं है। यह चेतावनी एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में आरोप है कि दीपक हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहा है और उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद दीपक कर लिया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें इससे पहले सड़क पर तलवार बांटने के मामले में पुलिस ने पिंकी और उनके संगठन के लोगों को गिरफ्तार किया था।