फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Special Judge Vimal Tripathi passes away

UP: गाजियाबाद के स्पेशल जज विमल त्रिपाठी का निधन, 47 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; न्यायालय में शोक

Tue, 04 Aug 2026 01:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 04 Aug 2026 01:39 PM IST
सार

विमल त्रिपाठी का 8 जुलाई को ही गाजियाबाद जिला न्यायालय में तबादला हुआ था। इससे पहले वह उन्नाव में एडीजे (एफटीसी) के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से वह वाराणसी के निवासी थे।

विज्ञापन
Ghaziabad Special Judge Vimal Tripathi passes away
स्पेशल जज विमल त्रिपाठी का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला न्यायालय गाजियाबाद में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (पॉक्सो एक्ट) विमल त्रिपाठी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह किडनी फेलियर से पीड़ित थे और पिछले काफी समय से दिल्ली के एम्स तथा मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह डायलिसिस पर थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 47 वर्ष थी।

विज्ञापन


विमल त्रिपाठी का 8 जुलाई को ही गाजियाबाद जिला न्यायालय में तबादला हुआ था। इससे पहले वह उन्नाव में एडीजे (एफटीसी) के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से वह वाराणसी के निवासी थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही जिला न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed