दर्दनाक हादसा: कांवड़ लेने जा रहे युवक की डंपर से कुचलकर मौत, बाइक में पीछे से बस ने मार दी थी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर तीन अगस्त की देर रात कांवड़ लेने जा रहे एक युवक को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा छिजारसी कट के पास हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त नोएडा सेक्टर 44 स्थित छलैरा गांव के गली नंबर तीन निवासी दीपांशु (21) के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। वहीं युवक के पिता चमन सिंह की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक व रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज मामले में चमन सिंह ने बताया कि उनका बेटा दीपांशु अपने दोस्त चुनू के साथ बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए निकला था। एनएच नौ पर छिजारसी कट के पास पहुंचते ही उसकी बाइक में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने किनारे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और दीपांशु व उसका दोस्त हाइवे पर ही गिर गए।
एनएच नौ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही रोडवेज बस और डंपर को ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। -सूर्यबली मौर्य, एसीपी इंदिरापुरम