फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shankaracharya should clarify whether Rahul Gandhi is a Sanatani Hindu or not: Nandkishore

शंकराचार्य बताएं कि राहुल गांधी सनातनी हिंदू हैं या नहीं : नंदकिशोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya should clarify whether Rahul Gandhi is a Sanatani Hindu or not: Nandkishore
लोनी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ज्योर्तिमठ (बद्रीनाथ) के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को पत्र लिखने के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने शंकराचार्य से इस बात का स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेता सनातनी हिंदू हैं या नहीं। क्या वह मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आतंकवादियों के रिहाई का शपथ पत्र देने, पिछले दिनों चंदा चोरी मुद्दे पर संसद में हुए सांसद पप्पू यादव और राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भी बात कही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो व पत्र जारी कर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के अन्य नेता व सदस्य समय-समय पर हिंदू धर्म को लेकर टिप्पणी या बयानबाजी करते हैं। उससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। चाहे भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताते हुए कोर्ट में शपथपत्र देकर बाबरी मस्जिद के समर्थन में खड़ा होना हो या पार्टी सदस्यों की तरफ से गोमांस की दावत का आयोजन करना। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1966 में गोहत्या के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान साधु-संतों पर गोली चलवाई थी। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि शंकराचार्य ने हमेशा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र हित के मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है। वह यह मार्गदर्शन दें कि क्या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले, गोमांस दावत का आयोजन करने वाली पार्टी के नेता व सदस्य हिंदू हो सकते हैं, क्या वह जनेऊ धारण कर सकते हैं और क्या वह मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। कहा कि अगर शंकराचार्य इस पर मार्गदर्शन करते हैं तो समूचे देश के सामने उत्पन्न धर्म-संबंधी भ्रम दूर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed