फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of constable accepting

Ghaziabad News: 30 हजार की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Video of constable accepting
लोनी। गाजियाबाद पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर दागदार हो गई। इस बार मामला लोनी थाने के एक सिपाही का है। एक वर्ष से तैनात बुलंदशहर निवासी सिपाही राजीव पर मांझा बिक्री के मामले में गिरफ्तार हुए युवक को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत युवक के पिता राम विहार कॉलोनी निवासी प्रमोद ने अधिकारियों से की। तीन अगस्त को सिपाही की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें रुपयों का लेनदेन होता दिखाई दे रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं, अधिकारियों ने सिपाही राजीव को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोमवार को 41 सेकेंड की एक वीडियो तेजी से वायरल हुई। वीडियो लोनी थाने के सिपाही राजीव की बताई जा रही है। इसमें सिपाही, युवक को धमकाता दिख रहा है। साथ ही रुपयों की गिनती करता हुआ भी एक व्यक्ति दिख रहा है। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की गई इसमें प्रमोद ने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को उनका बेटा मनु अपने भांजे के लिए मांझा खरीदने के लिए बाजार गया था। उसी समय लोनी थाना पुलिस बेटे को पकड़कर थाने ले गई। आरोप है कि वहां पर सिपाही और उनके अन्य साथियों ने बेटे से अभद्रता करते हुए जेल भेजने का डर दिखाते हुए छोड़ने के बदले में 30 हजार की मांग की। आरोप है कि रिश्वत लेने के बावजूद उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। इसकी वीडियो भी उन्होंने रिकॉर्ड की, सिपाही को भी यह बात पता थी और इसलिए सिपाही ने वीडियो वायरल करने और अधिकारियों से शिकायत करने पर कार्रवाई करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

-----

महिला समेत तीन हुए थे गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मनु नामक युवक के साथ-साथ पुलिस ने एक महिला व अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था। मांझे की खरीद-बिक्री का मामला था और तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पीड़ित ने पहले 50 हजार रुपये लेने और उसके बाद 30 हजार रुपये लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पहले भी दागदार हो चुकी है पुलिस
जिले में पुलिसकर्मी के रिश्वत लेने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गाजियाबाद पुलिस की वर्दी पर कई बार दाग लग चुके हैं। 13 जनवरी-2026 को मेरठ एंटी करप्शन की टीम ने महिला थाने की साहिबाबाद चौकी पर तैनात महिला उप निरीक्षक भुवनेश्वरी सिंह को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। 20 दिसंबर 2025 को मुरादनगर थाने की पिंक बूथ प्रभारी महिला दारोगा प्रिया सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद अली को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। इसके अलावा पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर भी 500-1000 रुपये घूस लेने के मामले में कई बार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।


-------
थाने में तैनात सिपाही राजीव को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। रामकिशन, एसीपी लोनी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed