{"_id":"69c6e86f17d202f06a0aeb36","slug":"hospitals-close-early-patients-inconvenienced-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-850692-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: समय से पहले बंद हुए अस्पताल, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: समय से पहले बंद हुए अस्पताल, मरीज परेशान
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। राम नवमी के सार्वजनिक अवकाश के चलते शहर के सरकारी अस्पतालों में समय से पहले ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे कई लोग अस्पताल परिसर में भटकते नजर आए। कई मरीजों को यह जानकारी ही नहीं थी कि अवकाश के कारण ओपीडी का समय 11 बजे तक रहेगा। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा या फिर इमरजेंसी सेवाओं का सहारा लेना पड़ा।
शुक्रवार को एमएमजी अस्पताल में कुल 1002 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 418 महिलाएं, 167 बच्चे और 417 पुरुष शामिल रहे। संयुक्त अस्पताल में 118 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सामान्य दिनों में एमएमजी अस्पताल में ढाई से तीन हजार और संयुक्त अस्पताल में 800 से एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अवकाश के कारण यह संख्या काफी कम रही। इसके बावजूद सीमित समय में भी व्यवस्था मरीजों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो सकी।
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह जल्दी घर से निकले थे, लेकिन लंबी कतार और सीमित समय के कारण उनकी बारी ही नहीं आ सकी। कुछ मरीजों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी, जिससे उन्हें बेवजह परेशानी झेलनी पड़ी। खासतौर पर बुजुर्ग और छोटे बच्चों के साथ आए परिजनों को अधिक दिक्कत हुई।
10:30 बजे पर्ची बनाने से कर दिया था इन्कार
चिपियाना से एमएमजी अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आईं संगीता ने बताया कि काउंटर पर 10:30 बजे पर्ची बनानी बंद कर दी थी। एक घंटा इंतजार के बाद इमरजेंसी में दवाई देकर कहा कि शनिवार को आकर जांच कराना।
गर्दन में दर्द की नहीं हो पाई जांच
संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में मुरादनगर से आई साजिया ने बताया कि उनके गर्दन में दर्द रहता है। डॉक्टर ने जांच के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी थी। वहां पर 11 बजते ही बताया कि अस्पताल बंद हो गया।
इमरजेंसी में उपलब्ध थी सेवाएं
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि 11 बजे के बाद भी मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध थीं और गंभीर मामलों का इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि अवकाश के चलते ओपीडी का समय सीमित रखा गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखा। संयुक्त अस्पताल में सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि जिन मरीजों की जांच नहीं हो पाई है उनकी जांच शनिवार को करा दी जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X