सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Illegal occupation of flat purchased through deed, report

Ghaziabad News: बैनामे से खरीदे फ्लैट पर अवैध कब्जा, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of flat purchased through deed, report
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में बैनामे से खरीदे फ्लैट पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। शमशाद खान ने नीलम शर्मा, उसके बेटे शरद शर्मा, सुधांशु शर्मा, बेटी अंजली, साजिद खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

शमशाद ने बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ विहार योजना का 30 वर्गमीटर का फ्लैट पूरी कीमत अदा करके खरीदा था। इसका बैनामा भी कराया गया था। इसके बावजूद पूर्व मालिक ने नीलम शर्मा के साथ मिलकर उनके फ्लैट पर ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनको झूठे मुकदमे में फंसाने की बात भी कही। बाद में उनको पता चला कि साजिद उसी फ्लैट को साठगांठ करके पहले भी बेच चुका है। एसीपी ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। रजिस्ट्री कार्यालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed