सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Injured in a road accident, on ventilator for 13 days... FIR registered

Ghaziabad News: सड़क हादसे में घायल, 13 दिन से वेंटिलेटर पर...प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Injured in a road accident, on ventilator for 13 days... FIR registered
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित लेबर चौक के पास तीन मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल होने वाले गली नंबर 205 निवासी शुभम चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के 13 दिन बाद भी उन्हें होश नहीं आया है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं, हादसे के 13 दिन बाद शुभम की मां प्रेमवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos


प्रेमवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटे शुभम की लेबर चौक पर दुकान है। तीन मार्च को वह स्कूटी से दुकान की तरफ जा रहा था। किसी कार्य के चलते वह सड़क किनारे स्कूटी रोककर खड़े थे और उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। चालक नशे में बताया जा रहा है। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया और लोगों ने पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से उनके पास हादसे की खबर आई। वह अस्पताल पहुंची तब डॉक्टरों ने बताया कि सिर की गंभीर चोट है और बड़ा आपरेशन करना होगा। इसके बाद वह बेटे को रेफर करा दिल्ली एम्स ले गईं। यहां सर्जरी हुई लेकिन बेटे को होश नहीं आया। बताया कि 13 बाद चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही चालक और उसके साथ मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed