सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Iron rods stolen by inserting chip in weighing machine, FIR registered

Ghaziabad News: धर्मकांटे में चिप लगाकर की सरिया चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Iron rods stolen by inserting chip in weighing machine, FIR registered
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी में आ रही निर्माण सामग्री को कम तौलकर सरिया चोरी करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों ने धर्मकांटे में चिप लगाकर तौल में हेराफेरी की। आरोपी पहले भी ऐसा कर चुके थे। मामले में कंपनी के सहायक प्रबंधक आकाश त्यागी ने वेव सिटी थाने में श्रवण कुमार, अभिषेक, नाजिम व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

आकाश त्यागी ने बताया कि उनकी कंपनी वेव सिटी क्षेत्र में आदित्य कुटुंबकम परियोजना में वर्ष 2025 से निर्माण कार्य कर रही है। कंपनी ने निर्माण के लिए आने वाली सामग्री की सही तौल के लिए धर्मकांटा लगा रखा है। तौल के बाद माल को पास में ही गोदाम में रखवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम इंचार्ज का काम श्रवण कुमार देख रहा था। आरोप है कि चार फरवरी की रात वह दो व्यक्तियों को कंपनी के पीछे वाले गेट से अंदर लाया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी को उसने बातों में लगा लिया। इसी बीच अन्य दो आरोपियों ने धर्मकांटे में वजन की रीडिंग में हेराफेरी के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा दी।
कुछ देर बाद सुरक्षा कर्मी को कंपनी में किसी और की भी मौजूदगी की भनक लगी तो उसने आवाज लगाई। इस पर दोनों आरोपी वजन की रीडिंग में हेराफेरी करने वाला एक उपकरण जमीन पर पड़ा छोड़कर भाग गए। शक होने पर सुरक्षा कर्मी ने श्रवण को रोक लिया। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
टेक्नीशियन से जांच कराने पर पता चला कि धर्मकांटे में नई डिवाइस लगाई गई है, जो रिमोट से नियंत्रित होती है। इससे वजन फिक्स कर सकते हैं। वहीं, पूर्व से लगी डिवाइस जमीन पर पड़ी थी।
कंपनी के अधिकारियों ने श्रवण से पूछताछ की तो उसने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले आरोपियों ने उससे व उसके साथ काम करने वाले अभिषेक से मुलाकात की थी। दोनों को लालच दिया था कि धर्मकांटे में डिवाइस लगवा लो। इससे कंपनी में आने वाली कुछ सरिया बाहर निकलवाकर यहां रिमोट से वजन पूरा कर देंगे।
दोनों ने पूर्व में नाजिम की मदद से डिवाइस लगवाई थी। चोरी की सरिया नाजिम बेच देता था और धनराशि को सभी आपस में बांट लेते थे। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed