फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kajal carrying kanwar with Ganga jal on one side and her 90-year-old mother-in-law seated on other

श्रवण कुमार जैसी बहू: कांवड़ में गंगाजल के साथ 90 वर्षीय सास, काजल ने पेश की अनोखी मिसाल; देखें वीडियो

Fri, 07 Aug 2026 10:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 10:24 PM IST
सार

काजल चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीती 19 जुलाई को गंगाजल के कलश और सास को लेकर कांवड़ उठाई थी। एक दिन में वह लगभग 10 से 15 किमी का सफर तय करते हैं। 
 

विज्ञापन
Kajal carrying kanwar with Ganga jal on one side and her 90-year-old mother-in-law seated on other
काजल चौधरी व उनकी सांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ियें भगवान शंकर के जयकारों के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ-साथ देश भक्ति, सामाजिक और पारिवारिक सद्भावना की झलक भी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली हैं काजल
ऐसी ही एक झलक शुक्रवार दोपहर देखने को मिली। दिल्ली के शाहदरा निवासी काजल चौधरी अपने पुत्रों के साथ 90 वर्षीय सास चंद्रो देवी को बैठाकर कांवड़ ला रही हैं। कांवड़ में एक तरफ गंगाजल के कलश है तो दूसरी तरफ सास चंद्रो देवी को बैठाया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेश की सास बहू की मिसाल
काजल चौधरी ने चर्चा में रहने वाले सास बहू के रिश्ते की एक नई मिसाल पेश की है। काजल चौधरी ने बताया कि सास-ससुर भी माता-पिता की तरह ही आदरणीय होते हैं। उनकी सच्ची सेवा किसी धाम से कम नहीं है अगर उनके साथ धार्मिक अनुष्ठान हो तो यह अपने आप में बहुत बड़ा पुण्य है। 

विज्ञापन

एक दिन में चलती हैं 10 से 15 किलोमीटर
काजल चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीती 19 जुलाई को गंगाजल के कलश और सास को लेकर कांवड़ उठाई थी। एक दिन में वह लगभग 10 से 15 किमी का सफर तय करते हैं। 
 

चौरासी कौसी परिक्रमा भी कर चुकी हैं
काजल चौधरी ने बताया कि वह सास चंद्रो देवी को सिर पर बैठा कर मथुरा चौरासी कोसी परिक्रमा भी कर चुकी हैं। शुक्रवार को मोदीनगर पहुंचने पर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed