फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kanwariya admitted to MMG's Kanwar ward dies

Ghaziabad News: एमएमजी के कांवड़ वार्ड में भर्ती कांवड़िया की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya admitted to MMG's Kanwar ward dies
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराए गए कांवड़िये की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार छपरौला निवासी सोनू गंगोत्री से कांवड़ लेकर लौटे थे। पेट में दर्द होने पर उन्हें शुक्रवार शाम अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा दो अन्य मरीजों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनू के भाई विपिन ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें इमरजेंसी वार्ड से स्पेशल कांवड़ वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान चेयर पर बैठते समय वह अचानक गिर पड़े। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मरीज की हृदय गति कम हो गई थी। स्थिति गंभीर होने के बाद उसे हृदयाघात पड़ा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। अस्पताल में जहांगीरपुरी निवासी कमल कांत शर्मा को खून आने की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं राकेश कुमार को सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें भी हायर सेंटर भेज दिया गया। आदर्श नगर निवासी मूलचंद को तेज बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। शिव कॉलोनी निवासी वीरेंद्र की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मरीजों की स्थिति के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा है। स्थिति गंभीर होने पर ही उन्हें रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed