{"_id":"6a7788fd15d091366a036744","slug":"kanwariya-injured-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-referred-to-a-higher-center-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110427-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर (गाजियाबाद) । दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे कांवड़िये को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
राकेश कुमार हरिद्वार से 21 शिवभक्तों के जत्थे के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह कादराबाद पेट्रोल पंप के पास रुके थे। किसी काम से सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई। घायल कांवड़िये को तुरंत एंबुलेंस से गोविंदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इस संबंध में मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सहायक पुलिस आयुक्त वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने के बाद ही संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस जल्द-से-जल्द आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।