{"_id":"692887a3ff927787c109d470","slug":"kavita-madhrey-new-jila-adhyaksh-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1005-133388-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कविता माधरे बनीं भाजपा की जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कविता माधरे बनीं भाजपा की जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा हाईकमान ने क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व सभासद कविता माधरे को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। घोषणा के बाद से ही कविता के घर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। फूलमाला पहनाकर और मिठाई बांटकर उनका स्वागत किया गया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में नगर निकाय के चुनावों के बाद जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। पार्टी में जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि नरेश की ही दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन उनके विरोधी लगातार शीर्ष नेतृत्व के पास जाकर जिले में फैली गुटबाजी और अन्य मामलों को लेकर आरोप लगाते हुए शिकायतें कर रहे थे। इसमें पूर्व के एक अध्यक्ष और महामंत्री सबसे ज्यादा मुखर थे। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने जिले से गुपचुप रिपोर्ट ली थी। वहीं, मार्च में जिलाध्यक्ष के लिए पार्टी ने नामांकन कराए थे। उस समय जिले में करीब 58 कार्यकर्ताओं ने नामांकन किए थे। इतने अधिक नामांकन के बाद सभी चौंक गए थे।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के खास होने का फायदा उन्हें दोबारा नहीं मिल सका। चर्चाओं के बीच बुधवार की रात करीब 11 बजे प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने कविता माधरे के नाम की घोषणा कर जिले में सभी को चौंका दिया। हालांकि, सभी को पहले से उम्मीद थी कि जिले में अनुसूचित जाति से किसी महिला को अध्यक्ष बनाया सकता है। कविता के अध्यक्ष बनने के बाद बृहस्पतिवार को भी दिन भर बधाई देने के लिए कार्यकर्ता उनके पटेलनगर स्थित निवास पर पहुंचे।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, उमेश राणा, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, प्रमोद जिंदल, अमित कुमार शर्मा, मुदित गोयल, सनी तोमर, दीपक भाटी, जय भगवान शर्मा, अमित गोयल, मंजू कंसल, सीमा जौहर, नीलम हरेंद्र सिंह, पिंकी त्यागी, बबीता खटीक, नितिन पाराशर, योगेंद्र पंडित, हसीन चौधरी, रितिक त्यागी, ज्योति भूपेंद्र, अलका निम, बिरजू, मनोज कर्णवाल, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
खटीक होने के कारण नहीं मिला था पालिकाध्यक्ष के लिए टिकट--
कविता माधरे के पति मोहन सिंह वर्ष 2013 से 2016 और वर्ष 2019 से अब तक संगठन में जिला महामंत्री हैं। पिछले निकाय चुनावों में कविता माधरे ने हापुड़ पालिकाध्यक्ष पद के लिए टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने अचानक से जाटव समाज से डॉ. सोमती केन को मैदान में उतार दिया। इससे पार्टी में बड़ी गुटबाजी फैली और चुनाव में डॉ. सोमती की हार हुई। उस समय कविता को टिकट न देने के पीछे का कारण उनके अनुसूचित जाति से खटीक समाज से होना बताया गया। जिला व शहर में इस बिरादरी की वोट बेहद कम हैं। हालांकि, अब पार्टी ने जिले की कमान कविता को ही सौंपी है।
Trending Videos

खटीक होने के कारण नहीं मिला था पालिकाध्यक्ष के लिए टिकट