सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Labourer crushed to death by unknown vehicle, protest for four hours by keeping body on road

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन से कुचलकर श्रमिक की मौत, सड़क पर शव रखकर चार घंटे प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Labourer crushed to death by unknown vehicle, protest for four hours by keeping body on road
मृतक नरेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
साहिबाबाद। अज्ञात वाहन ने ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में मुरादनगर के शमशेर गांव निवासी नरेंद्र (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वह हिंडन हवाई अड्डे पर माली के पद पर कार्यरत थे। घटना टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित भनेड़ा पुल पर बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे हुई।
Trending Videos


मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग भी की गई। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के दौरान लंबा जाम लग गया। बाद में एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह व थाना प्रभारी टीलामोड़ रवि बालियान के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
वाहन चालक की तलाश के लिए नहीं किए प्रयास
मेरठ निवासी देवेंद्र ने बताया कि उनके फुफेरे भाई नरेंद्र रोज गांव से साइकिल से ड्यूटी जाते थे। हादसे के समय पीछे आ रहे गांव के ही एक व्यक्ति ने नरेंद्र को पहचानकर सूचना दी। 15-20 मिनट में परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंची। देवेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने आनन-फानन शव को सील करा दिया। आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए प्रयास तक नहीं किए। इससे नाराज लोगों ने शव उठाने नहीं दिया। हंगामा बढ़ने पर एसीपी शालीमार गार्डन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
-------------

शव के पास बिलखती रही पत्नी

नरेंद्र के परिवार में पत्नी रविता, नौ वर्षीय पुत्र शिवा, डेढ़ वर्षीय पुत्र माधव, माता-पिता व चार भाई हैं। पति का शव देखकर रविता बेसुध हो गईं।परिवार व गांव की अन्य महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश आने पर वह शव के पास बैठकर रोती-बिलखती रहीं।

---------------

चार घंटे जाम, वन-वे कर निकाले वाहन

सुबह करीब 6:30 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन के कारण मालवाहक, सवारी और निजी वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने मार्ग को वन-वे कर धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया, लेकिन 10:30 बजे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

------------

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों से अभी तहरीर नहीं मिली है। सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed