सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Servant's bullet-ridden body found in mining baron's office

Ghaziabad News: खनन कारोबारी के कार्यालय में नौकर का गोली लगा हुआ शव मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Servant's bullet-ridden body found in mining baron's office
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। अंसल कॉलोनी स्थित खनन कारोबारी के कार्यालय में बुधवार दोपहर घर का काम करने वाले नौकर विक्की उर्फ राजीव का शव मिला। विक्की के सीने में गोली लगी हुई थी। शव के पास से पुलिस को लाइसेंसी गन मिली है। पुलिस को कारोबारी ने बताया कि वह कार्यालय पहुंचा तो शव देखा। पुलिस पूछताछ कर रही है।
Trending Videos


मूल रूप से हिमाचल के ऊना निवासी विक्की उर्फ राजीव (42) अंसल कॉलोनी में रहते थे। वह खनन कारोबारी सुधीर राठी के कार्यालय में काम करते।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सुधीर राठी ने फोन पर सूचना दी कि उसके कार्यालय में उनके नौकर का शव गोली लगा हुआ मिला है। वह रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ईस्ट एंड अंसल के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे आरडब्ल्यूए की मीटिंग थी जिसमें शामिल होने के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे अपने कार्यालय पर लौटै। कार्यालय में उनका नौकर विक्की रहता था। कार्यालय का मेन गेट अंदर से बंद था। उन्होंने विक्की को आवाज लगाई। लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई।
उन्होंने गेट को तोड़ा और अंदर गए। उन्होंने देखा कि हॉल में मंदिर के पास विक्की मुंह के बल गिरा पड़ा है। उसके पास उनकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। फर्श पर खून फैला हुआ था। उन्होंने मकान से बाहर आकर मामले की जानकारी पुलिस व आस पास के लोगों को दी।
एसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। सबूत एकत्रित करने के लिए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा। कारोबारी से पूछताछ की गई है। फिलहाल कार्यालय को सील कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद कार्यालय को खोला जाएगा। आसपास के लोगों से भी बयान लिए जा रहे है।

कार्यालय में रखा था लाइसेंसी हथियार
पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि उसका लाइसेंसी हथियार कार्यालय में ही रखा रहता था, जिसकी जानकारी उसके नौकर को थी। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि उनका भतीजा सन्नी रात में मकान में था। वह सुबह करीब सात बजे से पहले ही किसी कार्य के चलते अलीगढ़ निकल गया। इसके बाद सुबह करीब सवा आठ बजे ही उनका जानकार दसवीं कक्षा का एक छात्र हेलमेट देने भी आया था विक्की ने उससे हेलमेट भी लिया था। तब सब कुछ सही था। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed