फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LPG customers Complete your e-KYC by August 15, or your gas connection will be disconnected

UP: गैस ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, 15 अगस्त तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन; जानें अपनी स्थिति

Tue, 04 Aug 2026 03:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 03:14 PM IST
सार

घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करा लें, वरना गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा। गाजियाबाद जिले के 12 लाख उपभोक्ताओं में करीब दो लाख का सत्यापन बाकी है। ऑनलाइन या एजेंसी जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
LPG customers Complete your e-KYC by August 15, or your gas connection will be disconnected
LPG customers - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराने पर गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में करीब 12 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 10 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि करीब दो लाख की ई-केवाईसी अभी बाकी है।
विज्ञापन


गैस एजेंसियां ऐसे उपभोक्ताओं से लगातार संपर्क कर रही हैं। उनको मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर प्रक्रिया पूरी करने की अपील कर रही हैं। विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि तय समय सीमा से पहले सभी की ई-केवाईसी पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की सही पहचान सुनिश्चित करना, निष्क्रिय कनेक्शनों का सत्यापन करना और पुराने रिकॉर्ड को अपडेट करना है। 

 

कई उपभोक्ताओं के बदल गए पते और मोबाइल नंबर
कई उपभोक्ताओं के पते और मोबाइल नंबर बदल चुके हैं, जबकि कुछ कनेक्शनों पर लंबे समय से सिलिंडर नहीं लिया गया है। ऐसे सभी कनेक्शनों का सत्यापन किया जा रहा है।

इस तरह पूरी करें प्रक्रिया
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और विशेष शिविरों में बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। कई गैस कंपनियों ने अपने मोबाइल एप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा घर-घर सिलिंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय के माध्यम से भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।

 

ऐसे जानें कनेक्शन की स्थिति
अपनी गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल एप या वेबसाइट पर लॉगिन कर ई-केवाईसी का स्टेटस देखें। संबंधित गैस एजेंसी पर उपभोक्ता संख्या (कंज्यूमर नंबर) देकर जानकारी लें। गैस वितरण करने वाले डिलीवरी बॉय से या गैस कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल कर उपभोक्ता संख्या बताकर भी स्टेटस की पुष्टि कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed