{"_id":"699c22638307160a9f0f11e2","slug":"major-fire-breaks-out-in-readymade-garment-factory-in-ghaziabad-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आईएएनएस, गाजियाबाद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मनमानर्क अपैरल फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। तीन फायर टेंडरों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना 23 फरवरी सुबह लगभग 11:20 बजे सैक्टर ए-1 स्थित प्लॉट नंबर आई-29 पर सामने आई।
Trending Videos
सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी (लोनी) फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने देखा कि 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित तीन मंजिला इमारत में संचालित रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री मनमानर्क अपैरल के प्रथम तल पर आग लगी हुई थी। आग के साथ भारी मात्रा में धुआं निकल रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस यूनिट्स ने तत्काल हौज लाइन बिछाकर मोटर फायर इंजन की सहायता से पानी की तेज धारों से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी दी गई, जिनके निर्देश पर एहतियातन साहिबाबाद फायर स्टेशन से एक अतिरिक्त फायर टेंडर भी रवाना किया गया।
हालांकि ट्रॉनिका सिटी की टीम ने धुएं और अत्यधिक तापमान की परवाह किए बिना प्रथम तल पर प्रवेश कर दोनों दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को तेजी से नियंत्रित कर लिया। करीब 11:50 बजे आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया, जिसके बाद साहिबाबाद से भेजे गए फायर टेंडर को बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। आग लगने का संभावित कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो सकता है। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।