सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Health Fair: 3385 patients reached 66 health centers

आरोग्य मेला : 66 आरोग्य केंद्रों पर 3385 मरीज पहुंचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: 3385 patients reached 66 health centers
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम में बदलाव का असर रविवार को आरोग्य मेले में देखने को मिला। आरोग्य मेले में अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी-जुकाम बुखार सहित अस्थमा के रोगी पहुंचे। जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 3385 मरीज पहुंचे।
Trending Videos

नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के रहे। इसके अलावा पुराने अस्थमा के मरीजों पर भी मौसम के बदलाव का असर दिखा। सांस लेने मेंं दिक्कत, सांस फूलने की समस्या बढ़ी दिखाई दी। चिकित्सकों ने उन्हें दवाओं की डोज बढ़ाने के साथ-साथ भाप लेने की सलाह दी। जिनको अधिक समस्या थी उनको इनहेलर का इस्तेमाल करने के लिए भी बताया गया। इसके अलावा बच्चों में भी बुखार और खांसी की समस्या दिखाई दी। इलाज कराने के अलावा खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के लिए आए थे। जिनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। कुल 490 महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण भी कराया गया। घूकना नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ललित ने बताया कि सुबह ठंड और दिन में गर्मी होने से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। उनको यह सलाह दी जा रही है कि सुबह और शाम को गर्म कपड़े जरूर पहनें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीनगर-मुरादनगर में 374 मरीज पहुंचे
आरोग्य मेले में रविवार को मोदीनगर के अलावा मुरादनगर के काकड़ा, सुराना, ग्यासपुर व निवाड़ी पीएचसी में 374 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed