सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man Body Found Hanging in Modinagar

शोरूम वालों ने छीन लीं सांसें: अमित को प्रबंधन ने किया बहुत परेशान, बच्चे और बीवी के स्कूल जाते ही दे दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

फॉरंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पिता जगत सिंह ने बताया कि अमित पहले मेरठ स्थित मारूती कंपनी के एक शोरूम पर काम करते थे। आरोप लगाया कि शोरूम प्रबंधन अमित को बिना कारण प्रताड़ित कर रहा था।

Man Body Found Hanging in Modinagar
अमित के पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर युवक अमित कुमार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। बच्चों के स्कूल से लौटने पर घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।

Trending Videos

पत्नि-बच्चों और माता-पिता के साथ रहते थे अमित
संजयपुरी कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार अपनी पत्नी प्रतिभा व 13 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ और पुत्री अपराजिता के साथ रहते थे। पिता जगत सिंह और माता भी साथ में रहते थे। अमित कुमार वर्तमान में गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। पत्नी प्रतिभा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे और पत्नी के स्कूल जाने के बाद उठाया कदम
बृहस्पतिवार सुबह माता पिता काम पर चले गए। बच्चे व पत्नी स्कूल चले गए। अमित घर पर ही थे। दोपहर के समय बच्चे स्कूल से लौटे तो अमित का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। अमित को फंदे से लटका देख बच्चों की चीख निकल गई। शोर सुनकर लोग जमा हो गए। बच्चों और लोगों ने स्कूल जाकर प्रतिभा को घटना की जानकारी दी। 

मारूती शोरूम के प्रबंधन ने किया परेशान
फॉरंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। पिता जगत सिंह ने बताया कि अमित पहले मेरठ स्थित मारूती कंपनी के एक शोरूम पर काम करते थे। आरोप लगाया कि शोरूम प्रबंधन अमित को बिना कारण प्रताड़ित कर रहा था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि घटना प्रथमदृष्टया खुदकुशी लग रही है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed