'धर्म बदलो, नहीं तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा': दुष्कर्म पीड़िता टीचर बोली- आसिफ बना रहा दबाव, स्कूल तक पहुंचा
गाजियाबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने बताया कि मेरठ निवासी आसिफ ने पहले उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2024 में उसके खिलाफ मेरठ के एक थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दर्ज दुष्कर्म के मामले की पीड़िता शादीशुदा शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक अब उन पर धर्म परिवर्तन और समझौते का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने, जान से मारने और लगातार पीछा करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं।
प्रेम जाल में फंसाकर बढ़ाईं नजदीकियां
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने बताया कि मेरठ निवासी आसिफ ने पहले उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2024 में उसके खिलाफ मेरठ के एक थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।
आसिफ भेज रहा अश्लील वीडियो-मैसेज
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से समझौते का दबाव बना रहा है। हाल ही में उसने फिर मैसेज कर दोस्ती का प्रस्ताव दिया। शिक्षिका ने उसे बताया कि अब वह शादीशुदा है, इसलिए उन्हें परेशान न करे। इसके बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो और फोटो वायरल करने व धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।
जबरन की कार में बैठाने की कोशिश
शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी का भाई, पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी उन्हें मैसेज कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं और अश्लील बातें कहकर परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि तीन दिन पहले आरोपी किसी बच्चे का अभिभावक बनकर उनके स्कूल में घुस गया। इसके बाद स्कूल आते-जाते उनका पीछा किया और कार में जबरन बैठाने की कोशिश की। आरोपी उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।
पुलिस बोली- पकड़ने की कोशिश कर रहे
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में मेरठ पुलिस से भी समन्वय किया गया है।