16वीं मंजिल से गिरकर मौत: एक मोबाइल नंबर ने बदली जांच की दिशा, युवती किससे करती थी घंटों बात? हाथ लगा सुराग
आठ अप्रैल को परिवार व रिश्तेदारों ने सीआईएसएफ मार्ग जाम भी किया था। पुलिस ने युवती की बहन और पिता के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुलिस को एक युवक का नंबर मिला। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के अहिंसाखंड स्थित एक सोसायटी में सात अप्रैल को 16वीं मंजिल से गिरकर हुई युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने करीब 500 नंबरों की जांच के बाद एक युवक का नंबर हाथ लगा है। इस पर युवती अकसर बात करती थी।
दो पहलू पर जांच कर रही पुलिस
अब पुलिस को अंदेशा है कि कहीं युवक से बातचीत करने पर परिजनों की डांट फटकार के बाद तो यह कदम नहीं उठाया है। जबकि दूसरा पहलू यह भी है कि युवक से तो कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम में आई गिरकर मरने की वजह
सात अप्रैल को युवती की सी ब्लॉक स्थित एक सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। आठ अप्रैल को किसान संगठन ने आरोप लगाया था कि युवती के परिजनों का 16वीं मंजिल पर रहने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में किसी भी तरह के झगड़े या कहासुनी की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ऊंचाई से गिरने पर लगने वाली चोटों के अलावा किसी अन्य तरह की चोट लगना सामने नहीं आया था। वहीं, युवती के पिता व बहन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मामले को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ।
प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई
आठ अप्रैल को परिवार व रिश्तेदारों ने सीआईएसएफ मार्ग जाम भी किया था। पुलिस ने युवती की बहन और पिता के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुलिस को एक युवक का नंबर मिला। जांच में प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आई है।
पुलिस का बयान
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जांच व सर्विलांस टीम फॉरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। जिस नंबर पर संदेह है उसकी जांच टीम करके जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।