सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire broke out in two companies including an oil factory in Sahibabad

Ghaziabad Fire: साहिबाबाद में ऑयल फैक्टरी समेत दो कंपनियों में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में चरण ऑटोटेक और भारत ऑयल फैक्टरी में सोमवार दोपहर आग लग गई। ऑटो पार्ट्स निर्माता फैक्टरी चरण ऑटोटेक के टिनशेड में आग की शुरुआत हुई, जो ज्वलनशील सामान की वजह से फैल गई।

Massive fire broke out in two companies including an oil factory in Sahibabad
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद के लिंकरोड थानाक्षेत्र के साइट चार औद्योगिक क्षेत्र में संचालित चरण ऑटोटेक व भारत ऑयल फैक्टरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसकी शुरुआत ऑटो मोबाइल पार्ट्स निर्माता फैक्टरी चरण ऑटोटेक से हुई। आग एक टिनशेड में aथी। उसके गिरने पर वहां रखा भारी मात्रा में पार्ट्स का सामान, पैकिंग सामान और थर्माकोल व अन्य ज्वलनशील सामान की वजह से आग फैलती चली गई। 

Trending Videos


आग लगने के बाद फैक्टरी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालकर दमकल को सूचना दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबा, साहिबाबाद, हापुड़, लोनी और गौतमबुद्ध नगर से 10 वाटर टेंडर व फोम टेंडर मंगाए गए। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। ऑयल फैक्टरी के केवल एक हिस्से में लगे टिन शेड तक ही आग पहुंच पाई थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऑटो पार्ट्स फैक्टरी की आग बुझाने में करीब दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पार्ट्स बनाने की मशीन के ओवरहीट होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी हादसे की जांच के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed