{"_id":"6992253ceb71601bc60c9262","slug":"six-days-after-the-wedding-thieves-stole-the-brides-jewellery-and-cash-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15732-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छह दिन बाद शादी, चोर उड़ा ले गए दुल्हन के गहने और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छह दिन बाद शादी, चोर उड़ा ले गए दुल्हन के गहने और नकदी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी सर्वेश कुमार की बेटी की शादी से छह दिन पहले ही चोरों ने घर के ताले तोड़ डाले। चोर दुल्हन के गहने और करीब दो लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए। वारदात 12 फरवरी के दिन की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 14 फरवरी की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज मामले में सर्वेश कुमार ने बताया कि वह पेशे से हलवाई हैं। 18 फरवरी को उनकी सबसे छोटी बेटी की शादी है। बताया कि उन्होंने लोगों से रुपये उधार लेकर बेटी के लिए गहने बनवाए थे। साथ ही शादी के खर्च के लिए भी घर में करीब दो लाख रुपये की नकदी रखी थी। 12 फरवरी को वह घर की छत पर सो रहे थे। परिवार के अन्य लोग बाजार खरीदारी करने गए थे। इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। बताया कि कमरे में जाकर चोरों ने अलमारी और लॉकर का ताला तोड़ा। वहां रखे बेटी के मंगल सूत्र, सोने की चेन, कान के टॉप्स, झुमके, पायल और नकदी चोरी कर ली। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग वापस लौटे और सामान बिखरा देख शोर मचाया। पीड़ित का कहना है कि अभी तक की तैयारियों में वह कई लोगों के कर्जदार हो चुके हैं। अब दोबारा लोगों से उधार लेना पड़ेगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित ने अपने परिचित बिट्टू पर शक जाहिर किया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos