सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man returning after closing his shop was beaten up, FIR lodged against seven people

Ghaziabad News: दुकान बंद करके लौट रहे युवक को पीटा, सात पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after closing his shop was beaten up, FIR lodged against seven people
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के कृष्णा विहार कुटी निवासी मोबाइल विक्रेता शिवा को क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया और मारपीट की। युवक ने घर पहुंचकर जब शिकायत की तो आरोपियों ने परिवार वालों को भी पीटा।
Trending Videos

एसीपी से शिकायत करने के बाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के ही रहने वाले गौरव, राजेश, पिंटू, संदीप और सोनू समेत सात लोगों पर 14 फरवरी की रात प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज मामले में कुटी निवासी प्रमोद ने बताया कि उनका बेटा दो फरवरी की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में सभी आरोपियों ने उसे रोका और जातिसूचक अपशब्द कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बेटे ने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि किसी तरह शिवा बचकर घर पहुंचा। इस पर आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवार वालों से भी मारपीट की। शिवा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मारपीट के साथ-साथ एससी-एसटी अधिनियम की धाराएं भी प्राथमिकी में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed