सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers protesting against the solid waste management plant clashed with the police, leading to stone pelting and lathi charge.

Ghaziabad News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस में टकराव, पथराव के बाद लाठीचार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers protesting against the solid waste management plant clashed with the police, leading to stone pelting and lathi charge.
लोनी में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में प्रदर्शन करते समय पुलिस से हुई झड़प के दौरान गिरी महिला। स
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच रविवार को टकराव हो गया। हालात तब बिगड़ गए, जब आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
Trending Videos

इसमें लगभग 30 ग्रामीण चोटिल हो गए। दो पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगने से चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद डीसीपी देहात के साथ क्षेत्र के सभी थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं, गांव के लोग प्लांट पर धरने पर बैठ गए। फिलहाल, गांव में तनाव बना हुआ है और एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट का ताला तोड़कर अंदर घुसने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे 60-70 ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, प्लांट स्थल पर विरोध जताने पहुंचे। इसकी सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने प्लांट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। इससे तनाव बढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से सिपाही मयंक और रंजीत घायल हो गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस करीब 20 लोगों को हिरासत में लेकर गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले में किसान नेताओं ने भी ग्रामीणों से संपर्क किया है।
वीडियो वायरल, लोगों को हटाते दिखे एसीपी

घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय कुछ लोगों को पीछे हटाते नजर आ रहे हैं। इसमें एक बुजुर्ग महिला गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, बाद में जारी बयान में बुजुर्ग ने भगदड़ में गिरने की बात कही है।
डेढ़ महीने से चल रहा विरोध

पूर्व प्रधान मोनू त्यागी के अनुसार, गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाए जाने का ग्रामीण पिछले डेढ़ महीने से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्लांट से गंदगी और प्रदूषण बढ़ने की आशंका है, जिससे आबादी प्रभावित होगी। शुरुआत में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से मंदिर परिसर में धरना दिया। सुनवाई न होने पर 10 दिन पहले लोनी नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन कर तालाबंदी की गई थी। उस समय आश्वासन दिया गया था कि ग्रामीणों की सहमति के बाद ही कार्य आगे बढ़ेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य बंद नहीं हुआ, जिसके चलते विरोध तेज हो गया। इस गांव को पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे वीके सिंह ने गोद लिया था।
डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों को समझाने और रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों के घायल होने के बाद हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed